7 मई 2026 - 17:15
पश्चिमी बंगाल,निर्वाचित विधायकों में 65% से अधिक पर आपराधिक मामले

170 विधायकों पर हत्या, हत्या के प्रयास और महिलाओं के खिलाफ अपराध जैसे गंभीर मामले हैं दर्ज हैं। इनमें 14 पर हत्या और 54 पर हत्या का प्रयास का केस दर्ज है, ये आँकड़ा करीब 58% का है।

एडीआर की रिपोर्ट के अनुसार पश्चिम बंगाल में 65% विधायकों का आपराधिक रिकॉर्ड रहा है जिनमें से 58% विधायकों पर गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं । पश्चिम बंगाल की 292 विधानसभा सीटों में से 190 विधायकों ने अपने ऊपर आपराधिक केस घोषित किए हैं। ये आंकड़ा लगभग 65% है, 2021 में यह आंकड़ा 49% था। 170 विधायकों पर हत्या, हत्या के प्रयास और महिलाओं के खिलाफ अपराध जैसे गंभीर मामले हैं दर्ज हैं। इनमें 14 पर हत्या और 54 पर हत्या का प्रयास का केस दर्ज है, ये आँकड़ा करीब 58% का है। 63 विधायकों ने महिलाओं के खिलाफ अपराध के मामले घोषित किए, जिनमें 2 पर बलात्कार का केस भी शामिल है। पार्टी के आधार पर अगर देखें तो BJP के 74% (152/206) और TMC के 43% (34/80) विधायकों पर आपराधिक केस दर्ज हैं। छोटी पार्टियों के सभी विजेताओं पर केस दर्ज हैं, जबकि कांग्रेस के दोनों विधायकों पर कोई आपराधिक केस नहीं है।

आपकी टिप्पणी

You are replying to: .
टिप्पणीसंकेत
captcha